मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के तीन दिन बाद आज यानि 7 अगस्त को उनकी संसद की सदस्यता को बहाल कर दिया गया है। अब कांग्रेस नेता संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं, सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद लोकसभा सचिवालय ने इस बारे में फैसला लिया है और सदस्यता बहाल की अधिसूचना जारी भी कर दी है।
बता दें राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही थी लेकिन उससे पहले ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई और अब वो संसद में वापसी करने वाले हैं। “कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद मल्लीकार्जुन खड़गे ने विपक्षी पार्टी के सांसदों को मिठाई खिलाई कांग्रेस में ख़ुशी की लहर है राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर जश्न का माहौल है।

