Paris Olympics 2024: ओलंपिक 2024 इस समय पेरिस में हो रहा है। ओलंपिक खेलों का महाकुंभ शुक्रवार 26 जुलाई को शुरू हुआ। पेरिस ओलंपिक की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 28 जुलाई को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक के बारे में बात की। उन्होंने लोगों से भारतीय एथलीटों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया और बताया कि कैसे ओलंपिक हमारे एथलीटों को वैश्विक मंच पर तिरंगा लहराने का अवसर प्रदान करता है।
बता दें कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत पेरिस ओलंपिक पर केंद्रित करते हुए की। पीएम मोदी ने कहा, “इस समय पेरिस ओलंपिक दुनिया भर में छाए हुए ैं। ओलंपिक हमारे एथलीटों को वैश्विक मंच पर तिरंगा लहराने और देश के लिए कुछ करने का अवसर प्रदान करता है। आप भी हमारे एथलीटों का मनोबल बढ़ाएं। भारत का उत्साहवर्धन करें।”
उद्घाटन समारोह से पहले ही शुरू हो गया था भारत का अभियान
ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 26 जुलाई को हुआ था, लेकिन भारत ने एक दिन पहले यानी गुरुवार 25 जुलाई को ही इस महाकुंभ में अपना अभियान शुरू कर दिया था। भारत ने इस ओलंपिक की शुरुआत तीरंदाजी से की। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं,
विभिन्न खेलों के लिए मैदान पर उतर रहे हैं एथलीट
पेरिस ओलंपिक में कुल 117 भारतीय एथलीट भाग ले रहे हैं। इन एथलीटों में 70 पुरुष और 47 महिलाएं शामिल हैं। इस बार भारतीय एथलीटों से टोक्यो ओलंपिक में बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 1 स्वर्ण सहित कुल 7 पदक जीते। टोक्यो में जीते गए 7 पदक भारत द्वारा किसी भी ओलंपिक में जीते गए सबसे अधिक पदक थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार पेरिस में भारतीय एथलीट कितने पदक जीतते हैं।

