कुछ ही देर में राघव और परी शादी के बंधन में बंध जाएंगे और इतने समय का इंतजार खत्म हो जाएगा फिलहाल शादी की तैयारियां शुरू हो गईं हैं (Pari Raghav Wedding) और कुछ ही देर में राघव लीला पैलेस लेक में बोट के जरिए बारात लेकर अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए पहुंचेगें।
राघव परी की शादी में शरीक होने के लिए पहुंचे सानिया मिर्जा, मनीष मल्होत्रा
फिलहाल बता दें परिणीति की बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा उदयपुर वेडिंग डेस्टीनेशन पहुंच चुकी हैं और फेमस ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उदयपुर परी-राघव की शादी (Pari Raghav Wedding) के लिए पहुंच चुके हैं और वेडिंग डेस्टीनेशन पर पहुंचते ही मनीष मल्होत्रा ने लीला पैलेस में एंट्री लेते हुए बोट से वीडियो शेयर किया।
ये भी पढ़ें : Politics : कार छोड़ राहुल गांधी हुए स्कूटी पर छात्रा के पीछे सवार, तस्वीरें वायरल
सीएम केजरीवाल, सीएम मान आप सांसद संजय भी परी राघव की शादी में रहेंगे मौजूद
कुछ ही देर में राघव के सहरा बंधेगा। वहीं जानकारी के मुताबिक परी की कजन यानि प्रियंका चोपड़ा शादी में नहीं पहुंच पाएंगी इसलिए उन्होंने अपनी बहन और राघव को नई जिंदगी की शुरूआत के लिए ऑनलाइन शुकामनाएं दीं। सीएम केजरीवाल, सीएम मान, आप सांसद संजय सिंह भी राघव-परी की शादी के लिए उदयपुर में मौजूद हैं।
संगीत सेरेमनी में सिंगर नवराज हंस ने सजाई शनिवार रात महफिल सीएम मान भी थिरके
23 सितंबर को राघव-परी (Pari Raghav Wedding) की हल्दी सेरेमनी हुई और रात में संगीत की महफिल सिंगर नवराज हंस ने सजाई और कपल का फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया सिल्वर रंग का लहंगे में परी बेहद ही खूबसूरत लगीं तो राघव ब्लैक रंग के सूट में काफी डैंशिग लगे। सिंगर नवराज हंस ने संगीत में महफिल सजाई तो सीएम भगवंत मान भी थिरके। 2बजे राघव अपनी दुल्हनिया को बोट से लेने के लिए पहुंचेगे, 3:30 बजे जयमाला, 4बजे फेरे, शाम 6:30 बजे एक्ट्रेस की विदाई रात 8:30 बजे होटल लीला में ग्रैंड रिसेप्शन।

