बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के लीडर राघव चड्डा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इसी महीने सात फेरे लेंगे तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। बता दें परी- राघव की शादी में फैमिली और कुछ दोस्त ही शामिल होने की खबरें हैं।
उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबेरॉय उदयविलास में कपल शादी के बंधन में बंधेगा। परी और राघव 25 सितंबर को सात फेरे लेंगे। शादी से पहले की रस्में हल्दी, मेहंदी 23 सितंबर को उदयपुर में होंगी। कपल और उनका परिवार और उनके खास दोस्त 22 सितंबर को ही उदयपुर पहुंच जाएंगे।
एक्ट्रेस परी की बहन प्रियंका और जीजू निक जोनस भी शादी में शामिल होंगे। राघव परी की सगाई 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। दोनों की सगाई में परिवार के लोग और खास दोस्त ही मौजूद रहे थे। प्रियंका चोपड़ा सगाई में शामिल थी।

सगाई के बाद परी राघव गुरद्वारे पहुंचे थे और सेवा भी की थी। वहीं हाल ही में दोनों उज्जैन के महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। परीणिती बनारसी साड़ी पहने कैप्चर हुईं थी तो वहीं राघव धोती में नजर आए थे।

