Lucknow News: वर्तमान में, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच मनमुटाव के संकेत पुनः दिखाई देने लगे हैं। इस कारण, शिवपाल अब अपने समर्थकों को दूसरी पार्टियों में जाने से नहीं रोक रहे हैं। इसी कारण, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव ने एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी कर ली हैं।
यह भी पढ़ें: अब DXN नाम से जाना जाएगा नोएडा एयरपोर्ट, जानिए कैसे मिली नई पहचान
शिवपाल यादव ने दिया आशीर्वाद
बता दें कि दिनेश यादव तीन अक्टूबर को कांग्रेस का हाथ थामेंगे। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं। पूरे प्रदेश से असंतुष्ट और नाराज सपा कार्यकर्ता दिनेश यादव के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे और उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेसी दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शिवपाल यादव ने इसके लिए आशीर्वाद भी दे दिया है।
यह भी पढ़ें: महिला की घर से निकलते ही गोली मारकर की हत्या, आरोपी मौके से फरार
समाजवादी पार्टी (सपा) का समाजवाद खत्म
इस संबंध में दिनेश यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी का समाजवाद ही खत्म हो गया है। इस कारण समाजवादी पार्टी के साथ रहना अब उपयुक्त नहीं समझा और कांग्रेस में जा रहा हूं। हकीकत में समाजवाद अगर है तो कांग्रेस में है, जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भी वोट डालकर चुना जाता है। वह भी एक दलित समाज के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कमान संभाली है।

