साल 2012 में आई OMG यानि ओ माई गॉड फिल्म आस्तिक और नास्तिक पर आधारित थी। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में कृष्ण जी का रोल प्ले किया था वहीं परेश रावल ने नास्तिक की भूमिका निभाई थी। धर्म को लेकर इस मूवी का पहला पार्ट काफी हिट रहा था तो अब इस मूवी का स्कीवल यानि दूसरा पार्ट भी जल्द दस्तक देने वाला है। खिलाड़ी कुमार ने फिल्म OMG-2का पोस्टर इंस्टा पर शेयर कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।
भोले बाबा के रूप में अक्षय OMG-2 से फिर मचाने आ रहे धमाल
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने शुक्रवार की सुबह फैंस को बड़ा खुशी का तोहफा दिया जब उन्होनें इंस्टा पर OMG-2 का पोस्टर और रिलीज डेट को शेयर कर दिया। भोले बाबा के अवतार में अक्की को देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। पोस्टर शेयर के साथ एक्टर ने लिखा- “आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी। 11 अगस्त। OMG के पहले पार्ट में कोई अभिनेत्री नहीं थी लेकिन इस बार इस फिल्म के पार्ट2 में अक्षय के साथ यामी गौतम नजर आएंगी, बेहद ही कम समय में बॉलीवुड में एक बिहारी एक्टर ने ऐसी एंट्री मारी कि वो सब पर भारी पड़ते हैं पकंज त्रिपाठी भी इस फिल्म में नजर आएंगे।

बता दें अक्षय की ये फिल्म सनी देओल के साथ टक्कर ले सकती है क्योंकि गदर2 भी 11 अगस्त को रिलीज हो रही है दोनों की फिल्म के स्कीवल साल 2023 में टक्कर लेने जा रहें हैं यानि अगस्त का महीना इन दोनों फिल्मों की वजह से काफी धमाकेदार होने वाला है।

