देश की राजधानी दिल्ली अपराध का नाम हो चली श्रद्धा मर्डर केस, निक्की मर्डर केस, साक्षी मर्डर केस की कहानी को अभी लोग अपने जहन से भूला भी नहीं पाएं हैं कि अब एक और दिल के झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। राजधानी की गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके से लड़की के शव के टुकड़ो ने फिर दहला कर रख दिया है।
पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है लेकिन सवाल यही खड़ा होता है कि कब तक आखिरी दिल्ली की बेटियों के यूंही टुकड़े होते रहेंगे। इन घटनाओं से राजधानीवासियों के मन में अपनी सुरक्षा को लेकर दहशत बढ़ती जा रही है। बता दें लड़की का शव दो बैग में मिला है और पोस्टमार्टम के बाद बाकी की चीजें साफ हो पाएंगी, शव के बाल लंबे थे इसलिए लड़की है पता लग पाया।

