सीएम योगी तीन दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं और आज यानि 4 जुलाई को सावन का पावन महीना शुरू हो गया चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले भगवान भोले शंकर को अति प्रिय पवित्र सावन मास के पहले दिन मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
मंगलवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भोलेनाथ को बेल पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद दूध, ऋतुफल के रस एवं दूध से रुद्राभिषेक किया। मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी व अन्य आचार्य एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
इसके बाद सीएम योगी ने जनता दरबार लगाया लोंगो की समस्याएं सुनी और उसके बाद गोरखपुर में बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश एवं सम्पर्क फाउंडेशन की पहल ‘संपर्क स्मार्टशाला-स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया और संबोधन करते हुए कहा कि कोरोना काल में लोगों ने तमाम मुश्किलों का सामना किया स्कूल व्यवस्था ठप हो गए थे और मानव के सामने संकट था लेकिन टेक्नोलॉजी सिस्टम से हम बच्चो में विकास शिक्षा के क्षेत्र में कारगर साबित हुए हैं।

