लगातार भीषण गर्मी, हीटवेव और लू के थपेड़ो से दिल्ली समेत उत्तर भारत के लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे थे लेकिन अब मौमस विभाग ने राहत देने वाली खबर दी है कि 16जून से गर्मी के प्रचंड रूप से राहत मिलेगी और इसका असर दिल्ली समेत उत्तर भारत में देखने को मिलने भी लगा है मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मौसम के सुहावना बने रहने को कहा है 19 जून दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही तापमान में गिरावट के साथ दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम सुहावना होने का कारण लोग गुजरात में आए बिपरजॉय तूफान को बता रहें हैं लेकिन ये इसका असर नहीं है।
दोपहर में दिल्ली के अलग अलग इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ ही लोगों को गर्मी से भी बड़ी राहत मिली है लेकिन उमस बढ़ गई है। बारिश होते ही दिल्ली वाले सड़कों पर लुत्फ उठाते नजर आए।

