मौत जीवन का सत्य है और लोग अपनी मौत को लेकर काफी खौफ भी करते हैं और मौत कब कहां, कैसे आ जाए पता नहीं लगता है नोएडा का एक 18 साल का युवक कबड्डी खेलने गया उसके बाद तालाब में नहाने के लिए गया लेकिन वापस नहीं लौटा।
कबड्डी खेलने गया युवक मौत का हुआ शिकार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ी गांव में रहने वाला 18 साल का प्रशांत गुरूवार की शाम अपने दोस्तों के साथ कबड्डी खेलने के लिए गया उसके बाद प्रशांत तालाब में नहाने के लिए गया और तालाब के दलदल में पैर फंस गया उसके दोस्तों ने भी प्रशांत को बचाने की कोशिश की लेकिन लगातार प्रशांत दलदल में फंसता चला गया।
गांव में छाया मातम
इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस और गोताखोरों को दी गई मौके पर पहुंचकर गुरूवार की देर रात गोताखोरों ने तालाब में प्रशांत को ढूंढने का अभियान चलाया लेकिन कुछ नहीं पता लगा। शुक्रवार की सुबह तालाब में मिल चुका है जिसके बाद गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने प्रशांत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

