नोएडा सेक्टर 33A रोड किनारे संदिग्ध अवस्था में महिला शव मिलने से हड़कंप मच गया पुलिस मौके पर पहुंची और कंबल में लिपटे हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की हत्या की जताई जा रही आशंका पुलिस सभी बिंदू पर कर रही जांच आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खगलने में जुटी पुलिस।
कंबल में मिला महिला का शव पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
वहीं आस पास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्हें पता लगा कि महिला काफी गरीब परिवार से थी और पुलिस को ये भी सूचना मिली है कि महिला अपने किसी दोस्त के पास गई थी और वहीं उसकी मौत हुई। अब पुलिस पूरे मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।

