भीषण गर्मी के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों को गंभीर जल संकट (Noida Water Crisis) का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत का हाल ऐसा है कि हाउसिंग सोसायटी अपनी दैनिक पीने के पानी की मांग को पूरा करने के लिए निजी पानी के टैंकरों को किराए पर ले रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार पानी की कमी ने नोएडा के 100 से अधिक सेक्टरों को बुरी तरह प्रभावित किया है। नोएडा की एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी ने पिछले पांच दिनों से पानी की गंभीर स्थिति की प्राधिकरण को रिपोर्ट दी जिसमें कहा गया कि सोसायटी के लगभग 5,000 निवासी पानी की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें निजी पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
Noida Water Crisis: 100 से अधिक सेक्टर में पानी की परेशानी
मीडिया रीपोर्ट के अनुसार नोएडा हाई राइज फेडरेशन (NHRF)के अध्यक्ष निखिल सिंघल के हवाले से कहा गया है, पिछले महीने से एल्डिको आमंत्रण सोसायटी में पानी की गंभीर कमी हो गई है। हमने पानी को नियमित ईमेल भेजे हैं।लेकिन प्राधिकरण का हमें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मीडिया रीपोर्ट के मुताबिक नोएडा के 100 से अधिक सेक्टर का यही हाल है। इसमें सेक्टर 71, 72, 62, 19, 20 और 121 शामिल हैं, जहां निवासियों ने कम पानी के दबाव और गंदे पानी की आपूर्ति की सूचना दी है। जबकी कुछ में नल के सूखने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नोएडा सोसायटी का स्विमिंग पूल बंद
पानी के कम दबाव के कारण निवासियों के लिए अपने टैंक भरना मुश्किल हो गया है, जिसके कारण उन्हें प्रतिदिन पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। सिंघल ने यह भी बताया कि पानी की कमी के कारण सोसायटी का स्विमिंग पूल एक महीने से अधिक समय से बंद है, जिससे निवासियों को और अधिक असुविधा हो रही है। ग्रेटर नोएडा में भी हालात उतने ही गंभीर हैं। सेक्टर 3 के निवासी लक्ष्मण सिंह चम्याल ने बी 137 के पास एक टूटी हुई पाइपलाइन की सूचना दी, जिससे एक सप्ताह से पानी बर्बाद हो रहा है, कई शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया है।
अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण हो रही है दिक्कत : आरपी सिंह
Noida Water Crisis को लेकर नोएडा प्राधिकरण के जल और सीवर विभाग के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने दैनिक जल आपूर्ति में व्यवधान को स्वीकार किया, इसके लिए हाल के तूफान और अनियमित बिजली आपूर्ति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि टीम आपूर्ति सामान्य करने के लिए काम कर रही है। इसी तरह, जीएनआईडीए जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक एपी वर्मा ने कहा कि रक्षा एडेला सोसायटी में पानी की आपूर्ति, जिसमें पाइपलाइन रिसाव का मुद्दा था, का समाधान कर लिया गया है, और वरिष्ठ नागरिक सोसायटी को आपूर्ति अब सामान्य हो गई है।

