उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर , ( Noida Gautam buddha Nagar) श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, श्री आनंद कुलकर्णी, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, श्री बबलू कुमार के निर्देशन में, और डीसीपी महिला सुरक्षा, सुश्री प्रीति यादव और एसीपी महिला सुरक्षा, श्रीमती वर्णिका सिंह के नेतृत्व में, कॉमिशनरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जिले के 15 स्लम एरिया और आस-पास क्षेत्रों में “मिशन शक्ति-4” अभियान के तहत बच्चों (उम्र 12-18 वर्ष) के लिए “मिशन प्रतिभाग” (भागीदारी) का आयोजन किया है।
मिशन प्रतिभाग अभियान बच्चों की सुरक्षा के लिए जा रहा चलाया
“मिशन प्रतिभाग” अभियान बच्चों को स्कूल के बाद की गतिविधियों में शामिल करने और उन्हें पॉक्सो अधिनियम के तहत पीड़ित होने से या अपराध करने से रोकने के लिए एक सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत, साइबर, फायर और ट्रैफिक विभागों के साथ मिलकर, 5 अलग-अलग समूहों ने कला और शिल्प, नृत्य, नुक्कड़ थिएटर, वृत्तचित्र प्रदर्शन, आत्मरक्षा, सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा और कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभिन्न एनजीओ के सहयोग से गौतमबुद्धनगर ( Noida Gautam buddha Nagar)पुलिस द्वारा डीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की अवधि 16 अक्टूबर से शुरू होकर 15 दिनों तक चलाई जा रही है (30 अक्टूबर 2023 तक).
बच्चों के अंदर छिपे हुए प्रतिभा को निकालना मिशन प्रतिभा का लक्ष्य
इसी क्रम में 19 अक्टूबर को “मिशन प्रतिभाग” में, गौतमबुद्धनगर ( Noida Gautam buddha Nagar)पुलिस के साथ के.एन.एम.ए(किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट) संस्था द्वारा बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करना मुख्य उद्देश्य है। यह संस्था समाज में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली है, जिससे बच्चों के अंदर आत्मविश्वास और आत्म अभिव्यक्ति में वृद्धि की जा सके और वे अपनी आवाज व हुनर को दुनिया के सामने रख सके। इसी क्रम में आज, सेक्टर 113 क्षेत्र, बंगाली मार्केट सेक्टर 74 और सेक्टर 75 में स्थित खाली प्लॉटों में, के.एन.एम.ए म्यूजियम ऑफ आर्ट द्वारा बच्चों के लिए पेंटिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें : Noida : थाना सेक्टर 113 में पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच मुठभेड़, जानें पूरा मामला
बच्चों को आत्मरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के लिए भी किया गया कार्यक्रम आयोजित
थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के अंतर्गत, युवा वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 04 और सेक्टर 05 के बारात घर में बच्चों को उनकी आत्मरक्षा के लिए सजग रहने के तरीके के बारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सेक्टर 08 में स्थित बांस बल्ली दुर्गा मंदिर में डांस और नुक्कड सभा आयोजित की गई, तथा सेक्टर 09 और सेक्टर 10 के पास, काली माता मंदिर में साइबर सिक्योरिटी, यातायात और फायर सर्विस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वहां उपस्थित नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके, यातायात के नियमों का पालन करना और अग्नि से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बच्चियों को घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किया गया प्रेरित
गौतमबुद्धनगर ( Noida Gautam buddha Nagar)पुलिस महिला सुरक्षा पुलिस टीम और सदरग फाउंडेशन के सहयोग से थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 144 क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पोक्सो एक्ट और घरेलू हिंसा पर जानकारी दी गई कि अगर किसी के साथ किसी प्रकार की आपत्तिजनक घटनाएं हो रही हैं, तो वे चुप नहीं रहें और अपनी बच्चियों को भी चुप रहने की जगह आवाज उठाने के कहें। सदरग ने गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं बच्चियों को बताया की कोई भी व्यक्ति आपके साथ आपत्तिजनक कॉमेंट, हरकतें कर रहा हो या आपत्तिजनक फोटो/विडियो दिखा रहा हो,किसी प्रकार की लालच दे रहा हो,तो तुरंत अपने माता-पिता से बात करें। सेक्टर 20 क्षेत्र में स्थित सेक्टर 17 और सेक्टर 18 के मंदिर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें नशा मुक्ति, मेडिकल उपचार और हॉस्पिटेलिटी के बारे में जानकारी दी गई।

