रिपोर्ट : निशांत शर्मा
ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर पुलिस ने मोबाइल फोन और घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने कहीं ये बातें
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने 30 अगस्त को सेक्टर डेल्टा 3 के एम121 में किचन का शीशा तोडक़र घर में घुसने की कोशिश की गई थी। अचानक मालिक की आंख खुलने से आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पीड़ित द्वारा थाना सूरजपुर में शिकायत दर्ज की गई थी।
दोनों आरोपी जेल भेजे गए
इस मामले में पुलिस ने रिजवान पुत्र समीम और विवेक पुत्र सुनील को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रिजवान मूल रूप से मोहन गार्डन उत्तमनगर थाना मोहन गार्डन नई दिल्ली का रहने वाला है वहीं आरोपी विवेक मूल रूप से ग्राम मुंजीखेड़ा थाना दनकौर का रहने वाला है। आरोपी हाल फिलहाल में बाल्मिकी मोहल्ला एच्छर थाना बीटा-2 में रह रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुप्त जानकारी मिलने पर साई मंदिर डेल्टा 3 के पास से गिरफ्तार किया है।

