Noida: नोएडा के सेक्टर-71 स्थित बी-ब्लॉक के एक मकान में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्र जयंत सिंह, जो चंडीगढ़ मोहाली सेक्टर-62 निवासी वीरेंद्र सिंह का बेटा था, नोएडा में रहकर फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की छानबीन की। जांच के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं और शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार में पसरा मातम
इस खबर के बाद जयंत के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। छात्र के माता-पिता को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिवारजन नोएडा पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में ज्यादा शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस का बयान
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “छात्र के कमरे से भारी मात्रा में शराब की बोतलें और नशीली दवाइयां मिली हैं। फिलहाल हम घटना की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।”
ये भी पढें..
New Delhi: 25 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, वक्फ बिल समेत कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन

