बांग्लादेश से अपने एक साल के बच्चे को उसके पिता का हक दिलाने नोएडा आई सोनिया अख्तर अब सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह के पास पहुंच गई है। मंगलवार देर रात वकील एपी सिंह से सोनिया ने मुलाकात की। एपी सिंह वहीं वकील है जो सीमा हैदर का केस लड़ रहे है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि सोनिया अख्तर का विवाह मुस्लिम रिती रिवाज से बांग्लादेश में हुआ था। हमारा प्रयास था कि ग्रेटरनोएडा पुलिस प्रोसेडिंग करेगी काउंसलिंग भी हुई लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकला। सोनिया की स्थिति खराब हो रही है।
बच्चे को लेकर कब तक और कहा भटकेंगी। वहां से न्याय नहीं मिलने पर वो यहां आई है। अब उसका केस दिल्ली में लड़ेंगे केस फाइल करेंगे। ताकि सोनिया अखतर को न्याय मिल सके। शादी हुई दुनिया में एक ही जगह शादी होती है। शादी वहां हुई निकाह नामा है, धर्म परिवर्तन का सर्टिफिकेट सारे सबूत है हम केस लड़ेंगे और आगे प्रोसीड करेंगे।
सोनिया ने बताया, “मैं पहली बार सौरभ कांत तिवारी से उनके ऑफिस में मिली। उन्होंने बताया कि कंपनी में केमिकल का काम होता है। उसकी सप्लाई के लिए एक मीटिंग थी। जिसमें उनसे मिली। इसके बाद फोन पर बातचीत हुई। फिर उन्होंने मुझे प्रपोज किया। 11 अप्रैल 2021 को उन्होंने बांग्लादेश कोर्ट जाकर धर्म चेंज किया। 14 अप्रैल 2021 को उन्होंने मुस्लिम धर्म के अनुसार बायतुल मस्जिद में निकाह किया।
‘दो साल तक मैं सौरभ के साथ उन्हीं की कंपनी के क्वार्टर में रही। इसके बाद 20 अप्रैल 2022 को सीजेरियन से बच्चा हुआ। हॉस्पिटल का बिल करीब 3 लाख आया था। जिसका पेमेंट भी सौरभ ने ही किया। अब मेरे एक साल के बच्चे का इसमें क्या कसूर है?” इससे संबंधित सभी दस्तावेज वकील एपी सिंह को उन्होंने दिए।
सीमा हैदर के वकील है एपी सिंह
बता दे वकील एपी सिंह सुप्रीम को सीनियर लॉयर है और अभी सीमा हैदर का केस लड़ रहे है। सीमा हैदर को भारत नागरिकता दिलाने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति के लिए दया याचिका लगाई है। फिलहाल सीमा ग्रेटरनोएडा के रबुपुरा में सचिन और चार बच्चों के साथ रह रही है।
एक मई को भी भारत आई थी सोनिया
तीन अगस्त से पहले एक मई को भी सोनिया भारत आई थी। वो सीधे अपने बच्चे के साथ एक मई की रात को सौरभ के पास गई। सोनिया ने कहा कि उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद वो दो घंटे तक बाहर घूमती रही। इसके बाद वो ग्रेटर नोएडा के एक होटल में रुकी। वहां अगली सुबह वो सूरजपुर चौकी गई वहां उन्होंने सारी बात बताई । इसके बाद वो थाने गई। वहां से पुलिस कई बार सौरभ के घर गई। लेकिन घर पर ताला लटका मिला।

