Noida: नोएडा की एडा सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में आयोजित एक रेव पार्टी का खुलासा एक शराब की बोतल के गिरने से हुआ। इससे पहले एल्विश यादव के मामले ने भी रेव पार्टियों पर ध्यान खींचा था। हालिया घटना ने एक बार फिर इस पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।
पुलिस ने इस पार्टी के आयोजक और 35 छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 16 से 19 साल के बीच है। इनमें कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल हैं।
चार आयोजकों की गिरफ्तारी
डीसीपी नोएडा, राम बदन सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चार आयोजकों और कई छात्रों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही, इन छात्रों के परिजनों से भी संपर्क किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और पूर् में हुई पार्टियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य संदिग्धों की पहचान की जाएगी।
शराब की बोतल से खुलासा
मामले की जानकारी के अनुसार, यह पार्टी सोसाइटी के एक फ्लैट में आयोजित की जा रही थी, जहां ड्रग्स और शराब का सेवन खुलेआम हो रहा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब पार्टी के दौरान एक शराब की बोतल फ्लैट से नीचे गिर गई। इससे आहत सोसाइटी के निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
ये भी पढ़ें..
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि कई हाई-प्रोफाइल परिवारों के बच्चे अवैध रूप से शराब और मादक पदार्थों का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 35 छात्रों को हिरासत में ले लिया।
नामी स्कूलों के छात्र शामिल
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए छात्रों में से अधिकांश दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्र हैं। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में शराब और मादक पदार्थ भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

