पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश के बाद गैंगस्टर माफियाओं पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दो बदमाशों की संपत्ति कुर्क की है। इनमें प्लॉट और गाड़िया दोनों शामिल है। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले दिल्ली निवासी विजय किशन जयसवाल उर्फ कृष्ण कुमार और उसकी पत्नी रश्मि जायसवाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बदमाशों की संपत्ति की कुर्क
पुलिस ने विजय किशन के नोएडा सेक्टर 143 स्थित भूखंड को कुर्क किया है इसकी कीमत करीब डेढ करोड रुपए बताई जा रही है इसके अलावा आरोपी की 15 लाख रुपए मूल्य की कार और 16 लाख रुपए की एक और अन्य कार को भी कुर्क किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी राहुल की 90 हज़ार रुपए की बाइक को भी कुर्क किया है पुलिस द्वारा एक करोड़ 80 लाख 90 हजार रुपए की कुल संपत्ति कुर्की की गई है।
सीपी लक्ष्मी सिंह के आदेश पर गैंगस्टरों पर कार्रवाई जारी
दरअसल कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में लगातार पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कस रही है। और अपराधियों के साथ सख्त ट्रीटमेंट देकर उन्हें उनको उनकी सही जगह पहुंचा रही है। पिछले महीने दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश के माफिया को हथियार सप्लाई करने वाले बदमाश से मुठभेड़ हुई थी।
सीपी लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गैंगस्टरों की शामत जारी
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 1 क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद लाइसेंसी बंदूक लूटने वाला गैंगस्टर बदमाश को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तार बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गयाथा साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगाले थे घायल बदमाश की पहचान राहुल उर्फ लीलू के रूप में की गई थी।

