राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा नोएडा सेक्टर 122 में पोषण उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि आयोजित पोषण उत्सव में पोषण संबंधी पोस्टर्स, रंगोली के माध्यम से पोषण के संदेश जन समुदाय में प्रसारित किए गए। पोषण उत्सव में 9 महिलाओ की गोदभराई, 9 बच्चो का अन्नप्राशन किया गया।
बाल विकास सेवा और गर्भवती महिलाओ के लिए आयोजित हुआ पोषण उत्सव
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा श्री अन्न से निर्मित व्यंजनों की प्रदर्शनी लगा लोगो को दैनिक आहार में श्री अन्न को सम्मिलित करने के लिए सलाह दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया गया। गर्भवती महिलाओ एवं धात्री महिलाओ को संतुलित आहार एवं पर्याप्त आराम की सलाह दी। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना शहर की मुख्य सेविकाओं सहित भारी मात्रा में आंगनवाड़ी वर्कर्स उपस्थित रही।
ये भी पढ़ें : Greater Noida : चौकी इंचार्ज ने दिखाई बहादुरी, जान की बाजी लगाकर अजगर पर पाया काबू
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत खंड विकास कार्यालय दादरी गौतम बुद्ध नगर परिसर में पोषण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण उत्सव के आयोजन में रंगोली कार्यकत्रियों द्वारा निर्मित टी ० एल० एम० की प्रदर्शनी लगाई गई। तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई व 6 माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन किया गया एवं स्वस्थ बालक/बालिका स्पर्धा के अंतर्गत पांच स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत कर पोषण संबंधी जागरूकता संदेश प्रसारित किया गया। उक्त आयोजन में श्री अन्न निर्मित व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से जन समुदाय को श्री अन्न के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल
जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी दनकौर संध्या सोनी द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम में मा0 विधायक दादरी तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी, रविंद्र जिंदल, मनोज मावी, दादरी ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी दादरी मंजू वर्मा, पर्यवेक्षिका पूनम राय ,रेखा शर्मा एवं कुन्तेश उपस्थित रहीं। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।

