Noida: नोएडा में मनमानी के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। सेक्टर-39 में भी ऐसी ही एक घटना हुई, जहां देर रात एक डिलीवरी बॉय को पीजी में घुसने से रोका गया। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने 40-50 साथियों के साथ पीजी में घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरी घटना?
विनय शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सदारपुर स्थित पीजी में रहता है। पीड़ित के मुताबिक, देर रात एक डिलीवरी बॉय ऑर्डर देने पहुंचा। देर होने के कारण पीजी में घुसने नहीं दिया गया। इससे नाराज डिलीवरी बॉय वहां से चला गया और 40-50 साथियों के साथ वापस आकर उन पर हमला कर दिया। पीड़ित अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहा। विनय शर्मा का दावा है कि इस गिरोह ने पीजी को काफी नुकसान पहुंचाया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें..
मां ने अपने बेटे का बचाव किया
सेक्टर-100 निवासी सुनीता सिंह ने अपने बेटे स्वराज प्रताप सिंह का बचाव करते हुए कहा कि वह छतरपुर कॉलोनी में एक पीजी में पिज्जा देने गया था। उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद कमल, विनय शर्मा और अन्य लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

