रिपोर्ट : निशांत शर्मा
नोएडा में पिछले एक महिना से नोएडा के एक्सप्रेसवे वह अन्य हाईवे चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की बैटरी चोरी करने वाले गैंग ने कोहराम मचा रखा था।एक महिना में कई दर्जनों बैटरी चोरी हो चुकी हैं। सीसीटीवी कैमरे की बैटरी चोरी करने के लिए रात्रि व सुबह चोर गैंग टाटा एस लोडिंग गाड़ी और ई- रिक्शा में घटना को अंजाम देते थे। चोरी करते गैंग का सीसीटीवी भी पुलिस के पास सामने आने पर चोरों के पकड़ने की संभावना बढ़ गई है। पुलिस तत्परता और शिनाख्त के बाद चोरी करने वाले गैंग का थाना सेक्टर 39 पुलिस ने भांडाफोड कर दिया।
पुलिस ने चोरों के पास से ये समान किया बरामद
नोएडा थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा एक्सप्रेस-वे व अन्य हाईवे व चौराहो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की बैटरी को चोरी करने वाले चार आरोपीयों राजकुमार, तूफानी गुप्ता, संदीप गैंसेला, राम सिंह को सेक्टर-96, अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। चोर गैंग के कब्जे से 54 बैट्री, तीन अवैध चाकू, एक अवैध तमंचा .315 बोर 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक टाटा ऐस गाड़ी एक ई-रिक्शा, एक इलैक्ट्रिक स्कूटी, एक प्लास, 02 पेचकस बरामद किये गये है।
अपराध करने का तरीका
चोरों द्वारा टाटा ऐस व ई-रिक्शा में सवार होकर गौतमबुद्धनगर में रात्रि व सुबह के समय एक्सप्रेस वे व अन्य हाईवे व चौराहो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की बैटरी को चोरी कर लेते थे और उनको कबाडी को बेच देते है। चोर, दिन के समय ई-रिक्शा में घूमकर सीसीटीवी कैमरो के स्थानों की रैकी करते थे और रात्रि में चारो चोर मिलकर घटना को अंजाम देते थे। आरोपी, अधिकांश खराब मौसम के समय इन घटनाओं को अंजाम देते थे क्योंकि खराब मौसम में बिजली चले जाने के कारण चारो तरफ अंधेरा हो जाता था तथा एक्सप्रेस-वे, हाईवे व चौराहो पर वाहनो का आवागमन भी कम रहता था। आरोपियों में से एक आरोपी राजकुमार व तूफानी गुप्ता, अपने परिवार व समाज की नजर में दिल्ली सब्जी मण्डी तथा फेस-2 सब्जी मण्डी से सब्जी लाने का काम करते है। आरोपियों द्वारा अपने गैंग को तूफानी गैंग नाम दिया गया है। गैंग द्वारा अब तक लगभग 150 से अधिक बैटरी चोरी की गयी है जिसके सम्बन्ध में नोएडा के अलग-अलग थानो पर मुकदमें पंजीकृत है। आरोपी, मौका लगने पर बैटरी चोरी करते है तथा इकट्ठा होने पर कबाडी को बेच देते है। गैंग के सदस्य कबाडी को वांछित किया गया है। पकडे गये गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही भी अमल मे लायी जायेगी।

