Noida News: पाकिस्तान से भागकर अपने बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर आजादी के रंगों में रंगी नजर आईं। सीमा ने ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान में हिस्सा लिया, इस दौरान वह भारतीय तिरंगे वाली साड़ी पहने नजर आईं। उन्होंने छत पर झंडा फहराया और जोश से नारे लगाए। उनके साथ उनके चार बच्चे, उनके प्रेमी सचिन मीना और वकील एपी सिंह भी थे। सीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के समर्थन में नारे लगाए। उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह झंडा थामे डांस करती नजर आ रही हैं।
सीमा हैदर ने झंडे के साथ किया डांस
आज (15 अगस्त) सीमा हैदर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक रील पोस्ट की। वीडियो में वह ‘ऐ वतन ऐ वतन जाने जा जाने मन’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। सीमा ने भारतीय झंडा थामा हुआ है, जिसे वह डांस करते हुए लहरा रही हैं। अभी दो दिन पहले ही उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लिया था, जहां वह तिरंगे वाली साड़ी पहने नजर आई थीं। सीमा के दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें; Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दबंगों का आतंक, पुलिस के सामने अफसरों को खुलेआम दी धमकी, Video वायरल
सीमा की बढ़ रही लोकप्रियता
गौरतलब है कि सीमा हैदर यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर नियमित रूप से वीडियो पोस्ट करती हैं। उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ महीनों से सीमा यूट्यूब से पैसे भी कमा रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका पहला पेमेंट करीब ₹45,000 था। सीमा के वीडियो को लाखों लोग देखते हैं और वह अक्सर विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय साझा करती हैं। वह अक्सर अपने वीडियो में पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करती नजर आती हैं। गौरतलब है कि सीमा के मामले की कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। इस बीच, उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर भी अपने बच्चों को वापस लाने के लिए भारत में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। वह भी अक्सर सीमा पर हमला करते हुए वीडियो बनाते हैं।

