Noida News: नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मचारियों ने आज सुबह मायावती पार्क में धरना शुरू कर दिया है। प्रेरणा स्थल के सामने एकत्रित कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दिया है, जिससे पूरे शहर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।
सफाई कर्मचारियों का धरना
जानकारी के अनुसार, पिछले डेढ़ घंटे से चल रहे धरना प्रदर्शन के कारण नोएडा की प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। स्थानीय निवासियों और दफ्तर जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों की मांगों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
लोगों से धैर्य रखने की अपील
पुलिस और यातायात विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से धैर्य रखने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मचारियों ने आज सुबह मायावती पार्क में धरना शुरू कर दिया है। प्रेरणा स्थल के सामने एकत्रित कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दिया है, जिससे पूरे शहर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

