Noida News: सेक्टर-20 थाने में एक नामी स्कूल के प्रिंसिपल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रिंसिपल ने बताया कि किसी अज्ञात बदमाश ने स्कूल के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर छात्रों की तस्वीरें आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियों के साथ पोस्ट की हैं, जिससे छात्रों और स्कूल दोनों की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। सेक्टर-20 के थाना इंस्पेक्टर डीपी शुक्ला ने मामले की जानकारी दी है।
क्या है पूरा मामला?
सेक्टर-19 स्थित मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर छात्रों की तस्वीरें अनुचित और अश्लील टिप्पणियों के साथ पोस्ट की हैं, जिससे छात्रों और स्कूल की छवि को नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बंबीहा गैंग के 2 गुर्गों को किया गिरफ्तार
पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी
पीड़ित ने चिंता जताई कि इस तरह की पोस्ट से लगता है कि आरोपी छात्रों पर आपराधिक दबाव डाल रहा है, जिसका उद्देश्य उन्हें अवैध गतिविधियों में शामिल करना है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

