नोएडा प्राधिकरण में ऐप बेस्ड ‘ग्रिवेंस रीड्रेसल मैनेजमेंट सिस्टम’ (Grievance Redressal Management System App) लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐंड्रॉयड व आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस ऐप के डेवलपमेंट की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसे यूजर फ्रेंडली इंटरफेस से युक्त बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इस ऐप की खासियत यह होगी कि इसमें शिकायतकर्ता वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के जरिए लॉगिन कर सकेंगे और अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर, विवरण, और अन्य संपर्क जानकारी को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
ऐप के जरिए शिकायतकर्ता अपनी समस्या के निस्तारण की प्रगति को कर सकेंगे ट्रैक
इसके अलावा, इस एप्लिकेशन के माध्यम से शिकायतकर्ता अपनी शिकायत के निस्तारण की प्रगति को चरणबद्ध रूप से ट्रैक कर सकते हैं। (Grievance Redressal Management System App) बता देना जरूरी है कि अब तक नोएडा में शिकायतों का प्रबंधन वेब पोर्टल और हेल्पलाइन के माध्यम से ही किया जाता था, लेकिन इस एप्लिकेशन के आने के बाद इसे मॉनिटरिंग इनेबल्ड बनाने से साथ ही, इसे अधिक पारदर्शी, सरल, और प्रभावी बनाने में मदद होगी।
नए ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बताई ऐप की विशेषताएं
नए ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए जा रहे क्लाउड बेस्ड ऐप (Grievance Redressal Management System App) की खूबियों का वर्णन करते हुए, यह साफ है कि इसमें कई विशेषताएं होंगी। यह उपयोगकर्ता फ्रेंडली इंटरफेस वाला ‘ग्रिवेंस रीड्रेसल मैनेजमेंट सिस्टम’ से युक्त मोबाइल एप्लिकेशन, क्लाउड स्टोरेज का उपयोग करेगा। इसके साथ, एमआईएस रिपोर्ट्स को एक क्लिक में उत्पन्न करने की क्षमता भी होगी।
विभिन्न सुविधाओं से लैस होगा ऐप
इस एप्लिकेशन (Grievance Redressal Management System App) में यूजर रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल मैनेजमेंट, ग्रिवेंस सबमिशन, ऐस्केलेश मैट्रिक्स, वर्कफ्लो मैनेजमेंट, रिपोर्टिंग, यूजर फीडबैक मैकेनिज्म, प्राइवेसी सिक्योरिटी, कस्टमाइजेशन और मोबाइल एक्सेसिबिलिटी जैसी विभिन्न सुविधाएं होंगी। यह एप्लिकेशन नोएडा प्राधिकरण को विस्तृत रिपोर्टिंग की सुविधा प्रदान करेगा, केसों की प्राथमिकता के आधार पर निर्धारण और निस्तारण करने में मदद करेगा, और यूजर फीडबैक मैकेनिज्म के साथ संपन्न होगा।
प्राधिकरण का पारदर्शिता बढ़ाने पर फोकस
नोएडा प्राधिकरण ऐप बेस्ड एडवांस्ड ग्रीवेंस रीड्रेसल सिस्टम (Grievance Redressal Management System App) के जरिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के संबंध में पारदर्शिता को बढ़ाना चाहता है। यह प्रणाली संबंधित विभागों के अनुसार विभागीय पद के क्रम को प्रदर्शित करके और शिकायतों को वर्गीकृत करके पारदर्शिता को बढ़ावा देगी। शिकायत निस्तारण के लिए यह ऐप दो स्टेप्स में काम करेगा। स्टेप-1 पर यह अधिकारी द्वारा शिकायत की गई कार्रवाई को अंकित करेगा। स्टेप 2 में विभाग प्रमुख से कार्रवाई पर अनुमोदन प्राप्त करने के साथ ही उन्हें पूरी प्रक्रिया की प्रगति से अवगत कराएगा। स्टेप-2 में अधिकारियों के लिए एक प्रावधान उपलब्ध होगा कि वे या तो प्रस्तावित कार्रवाई को स्वीकार कर सकते हैं या असंतोषजनक पाए जाने पर इसे अस्वीकार कर सकते हैं। यदि शिकायत को खारिज किया जाता है, तो शिकायत की लेवल 1 अधिकारी द्वारा फिर से जांच की जाएगी, और परिवर्तन करने के बाद प्रस्ताव फिर से प्रस्तुत किया जाएगा। शिकायतों की स्थिति की निगरानी के लिए उच्च पदस्थ अधिकारियों को एक डैशबोर्ड प्रदान किया जाएगा। वहीं, शिकायतकर्ता को भी ऐप के माध्यम से उसके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की प्रगति व निस्तारण को ट्रैक करने में मदद मिलेगी।

