Noida News: नोएडा परिवहन विभाग ने एक अहम फैसला लिया है। जल्द ही शहर की सड़कों से करीब एक हजार ऑटो-रिक्शा हटा दिए जाएंगे। यह कार्रवाई उन वाहनों पर की जाएगी जिनके पास वैध परमिट नहीं है या फिर फिटनेस जांच नहीं हुई है।
दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
परिवहन विभाग के अनुसार, नोएडा में 19,000 से ज़्यादा ऑटो-रिक्शा पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग एक हज़ार ने न तो फिटनेस जाँच करवाई है और न ही अपने परमिट का नवीनीकरण करवाया है। विभाग का मानना है कि ये पुराने और नियमों का पालन न करने वाले ऑटो न सिर्फ़ दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ाते हैं, बल्कि प्रदूषण में भी काफ़ी योगदान देते हैं। इनमें से 400 से ज़्यादा ऑटो पहले ही 15 साल की आयु सीमा पार कर चुके हैं।
विभाग ने जारी की चेतावनी
विभाग ने चेतावनी जारी की है कि यदि कोई वाहन पंजीकरण रद्द होने के बाद सड़क पर पाया गया तो उसे न केवल जब्त किया जाएगा बल्कि मालिक और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

