Noida News: छठ पूजा के महापर्व के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर जिले में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 7 नवंबर को बंद रहेंगे। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश
छठ पूजा के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर जिले में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 7 नवंबर 2024 को बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने यह आदेश जारी किया है। सभी विद्यालयों को इस आदेश का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अवकाश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सूचित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: छठ पूजा को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की लागू


