Noida News: नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एल्डिको इनविटेशन सोसायटी के मार्केट एरिया में स्थित एसबीआई बैंक में आग लग गई। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान बैंक में रखे कीमती सामान जलकर राख हो गए, जबकि लॉकर में रखे करोड़ों रुपये जलने से बच गए।
आधे घंटे के बाद आग पर पाया काबू
एसबीआई बैंक की शाखा सेक्टर 119 में एल्डिको इनविटेशन सोसायटी में स्थित है। बुधवार रात इस शाखा में आग लग गई। घटना के वक्त बैंक बंद था। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक का ताला तोड़ा तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आनन-फानन में पानी की बौछार शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान बैंक में रखे कंप्यूटर, यूपीएस आदि जल गए।
पुलिस का बयान
इस संबंध में सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। इस घटना में बैंक में रखे कंप्यूटर, यूपीएस आदि जल गए। बैंक अधिकारी आग से हुए नुकसान की सूची बना रहे हैं।

