Noida News: नोएडा के सेक्टर-62 में जन्माष्टमी के मौके पर सुबह-सुबह एक पीजी हाउस में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी। मौके पर चार दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की।
स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची
मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत आसपास के इलाके को खाली करने का आदेश दिया। घटना से अफरातफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने में मदद की। हालांकि, आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है। अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच कर रहे हैं।
कराई जाएगी जांच
स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

