Noida News: गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। सेक्टर-63 के छिजारसी गांव में एक गारमेंट की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया।
क्या है पूरी खबर
पुलिस के अनुसार, घटना केएस क्लॉथ हाउस एंड रेडीमेड गारमेंट्स की पहली मंजिल पर हुई। दुकान में सो रहे दंपती आग की चपेट में आ गए। धुएं के कारण दम घुटने से 35 वर्षीय विनीता की मौत हो गई, जबकि उसके पति को बचा लिया गया। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
यह भी पढ़ें: Noida: फॉर्च्यूनर पर स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
पूरे इलाके में सनसनी फैली
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का पालन करने में लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है तथा निवासियों ने दुकानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों के निरीक्षण की मांग की है।

