Noida News : नोएडा के किसानों ने एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ हल्ला बोल शुरू कर दिया है आज सैकड़ो की संख्या में किसान डीएम कार्यालय का घिराव करने पहुंचे किसने की बड़ी संख्या को देखते हुए भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था पूरे इलाकों को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया अपने साथ अपनी मांगों एक लिस्ट लेकर आए है जिसे जिलाधिकारी को सौंपना चाहते है।
पिछले एक महीने से नोेएडा के किसानों का प्राधिकरण के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी
दरअसल पिछले एक महीने से नोएडा प्राधिकरण और NTPC के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है कई बार प्राधिकरण के दफ्तर और NTPC के दफ्तर के कार्यालय का घिराव चुके है सांसद से लेकर विधायक तक के आवास का घिराव कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद किसानों की मांग पूरी नहीं हुई, आज फिर किसान जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे है, आज सैकड़ो की संख्या में 105 गांव के किसान सेक्टर 27 स्तिथ जिला अधिकारी कार्यालय का घिराव करने पहुंचे है, इसमें से 81 गांव के किसान वो है जो नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित है जबकि 25 गांव NTPC से प्रभावित है।
जानें किसानों की मुख्य मांगे
सबसे पहले किसान स्पाइस मॉल के सामने इकट्ठा हुए उसके बाद किसानों ने पैदल मार्च करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय की तरफ कूच कर दिया, वहीं किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए भारी पुलिस को जिला अधिकारी कार्यालय और सपाइस मॉल के पास तैनात किए गए है। किसानो की मुख्य मांग है की जो 81 गांव के किसान नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित है जिनकी जमीन प्राधिकरण वर्षो पहले अधिग्रहण कर लिया उनको सामान मुआवजा दिया जाए इसके साथ ही सभी को 10% प्लॉट दिए जाए।
किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जानू की आबादी का पूर्ण निस्तारण कर रेवेन्यू रिकॉर्ड से प्राधिकरण का नाम निरस्त कर काश्तकार का नाम अंकित किया जाए, आबादी बिनावली 2011 के अंतर्गत 450 वर्ग मीटर की सीमा को हजार वर्ग मीटर किया जाए, गांव में परी फेरी के अंदर अधिकृत आबादी में रहने वाले पुश्तैनी किसानों के विनियम के लिए कब्जा दस्तावेज के आधार पर कार्रवाई की जाए, अतिक्रमण की श्रेणी को हटाकर प्राधिकरण द्वारा अर्जित और वास्तविक कब जा प्राप्त भूमि के सापेक्ष पांच प्रतिशत के पत्रावली सुचारू विकसित भूमि के रूप में नियोजन में भेजी जाए, लावा 5% की विकसित भूखंड पर पहले से चल रहे कमर्शियल एक्टिविटी को नीतिगत अनुमति प्राधिकरण द्वारा दिया जाए।
किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा हम पीछे नहीं हटेंगे अपना हक लेकर रहेंगे
वहीं नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत 81 गांव का विकास भूलेख विभाग में ना रोक कर सुचारू रूप से कार्यपाली किया जाए गांव में नर्मदा दिन किसानों के घरों पर भवन नियमावली लागू किया जाए। बता दें इनमे से कई मांगों को प्राधिकरण द्वारा बोर्ड बैठक में स्वीकृति दे दी गई थी लेकिन अबतक शासन द्वारा उसे प्रेषित नही किया गया है जिस वजह से किसान नाराज है, किसान नेता सुखवीर खलीफा ने जानकारी देते हुए बताया नोएडा प्राधिकरण और एनटीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है हम डीएम को ये बताने जा रहे है ये दोनो संस्थान अलोकतांत्रिक हो गए है और किसानो की बात को सहयोग में सुनने को तैयार नहीं है, हम हर कीमत चुकाने को तैयार है लेकिन अब हम पीछे नहीं हटेंगे चाहे हमे दिल्ली कूच करना हो नोएडा प्राधिकरण या NTPC बंद करना हो सबकुछ करेंगे अपना हक ले कर रहेंगे।

