Noida News: नोएडा के सेक्टर-9 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में एक 32 वर्षीय कर्मचारी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ऑफिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना का विवरण
मृतक की पहचान 32 वर्षीय दीप के रूप में हुई है, जो इस प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सोमवार को अचानक ऑफिस में अन्य कर्मचारियों ने दीप को पंखे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस की कार्रवाई
नोएडा फेस-1 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित भड़ाना ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस सिलसिले में कंपनी के एक अन्य कर्मचारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Delhi News: ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, 24 फरवरी तक गिरफ्तारी पर रोक
परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही दीप के परिवार में मातम पसर गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है। फिलहाल, पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है।

