Noida News: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई खबर वायरल होती रहती हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला नोएडा के सेक्टर-73 से सामने आया है। जिसमे एक डिलीवरी बॉय एक फ्लैट में खाना देने आता हैं और फ्लैट के बाहर रखे जूते चोरी कर फरार हो जाता है। यह सारी घटना फ्लैट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वीडियो हुआ वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्विगी की वर्दी पहने डिलीवरी बॉय फ्लैट में खाना देने के बाद नीचे आ रहा था। उसने एक फ्लैट के बाहर बेंच पर रखे जूते देखे, उन्हें उठाया, जांचा और फिर अपने बैग में रख लिया। यह पूरी घटना फ्लैट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटना
यह घटना नोएडा में पहली बार नही हुई हैं। इससे पहले भी नोएडा में ऐसे मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुछ लोग पुलिस को टैग करके कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग डिलीवरी बॉय की संभावित मजबूरी पर चर्चा कर रहे हैं। सोसाइटी के निवासियों में इस घटना को लेकर गुस्सा है और वे डिलीवरी बॉय के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

