Noida News : भंगेल एलिवेटेड रोड के काम की समयसीमा हर कुछ दिन में बढ़ा दी जाती है , पिछले कई वर्षों से निर्माणाधीन इस एलिवेटेड रोड की कीमत भी लगातार बढ़ती चली गई , और इसके निर्माण के कारण इसके रास्ते में आने वाले भंगेल ,सलारपुर और बरोला जैसी बड़ी ग्रामीण मार्केटों में करोड़ों का नुक्सान दुकान मालिकों एवं किरायेदारों को हो रहा है , जिसकी किसी अधिकारी या नेता को सुध नहीं है। नोवरा लगातार इस मुद्दे को उठाती रही है और हाल ही में एक आरटीआई के माध्यम से नोवरा अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने नोएडा प्राधिकरण से यह जानकारी मांगी थी के अबतक निर्माण के कुल बजट का कितना पैसा नोएडा प्राधिकरण निर्माण कंपनी को दे चुका है एवं अब इसके निर्माण की समय सीमा क्या है ?
नोएडा प्राधिकरण का कहना दिसंबर 2024 इस तारीख तक कार्य पूर्ण कराया जाना प्रस्तावित
इसके जवाब में नोएडा प्राधिकरण कहता है की निर्माणाधीन भंगेल एलिवेटेड रोड कार्य के सापेक्ष लगभग 75 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है तथा वर्तमान में प्राप्त समयवृद्धि के अनुसार कार्य 31 दिसंबर 2024 तक पूर्ण कराया जाना प्रस्तावित है। गौरतलब है की चींटी की चाल से चलने वाले एलिवेटेड रोड को पूरा करने की तिथि जो एक समय 2021 ( नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी द्वारा वार्तालाप के दौरान नोवरा को बताई गई) उसे फिर 2022 बढ़ाया गया , फिर 2023 दिसंबर और अब 2024 दिसंबर कर दिया गया है। यह नोएडा प्राधिकरण की नाकामी को दर्शाता है। बीरबल की खिचड़ी वाली कहानी यहाँ पर लागू होती दिखती है।
UP Budget 2024 : वित्त मंत्री सुरेेश खन्ना ने पेश किया यूपी का मेगा बजट, जानें बजट की बड़ी बातें
अगर काम में तेज़ी नहीं लाई गई तो नोवरा संस्था करेगी नोएडा प्राधिकर के खिलाफ आंदोलन
संस्था का कहना है के अगर काम में तेज़ी नहीं लायी गई तो ग्रामीणों को होते नुकसान के चलते उन्हें नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ एक और आंदोलन करना पड़ेगा ,यह ग्रामीणों के साथ भेदभाव ही है के उनको होते नुकसान और परेशानियों की सुध नोएडा प्राधिकरण को है ही नहीं।

