Noida News : आज का जमाना जितना फास्ट होता जा रहा है तो प्यार को भी कैजुअल हो चला है। ग्रेटर नोएडा में प्यार शब्द को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है 2 वर्षों तक रिलेशन में रहने के बाद लड़की के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने मारपीट करते हुए लड़की के प्राइवेट पार्ट्स पर मिर्ची पाउडर डाल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लड़की ने लगाए अपने बॉयफ्रेंड पर ये आरोप
ग्रेटर नोएडा गौर सिटी में रहने वाले एक युवती ने अपने ही बॉयफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए आरोप लगाया है कि युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए प्राइवेट पार्ट्स पर मिर्च पाउडर डाल दिया।
ये भी पढ़ें : Noida News: भूटानी, एडवांट सहित छह बिल्डर कंपनियों पर आयकर विभाग की छापेमारी
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पीड़ित लड़की का आरोप है कि युवक अब दूसरे लड़की के रिलेशन में है जिसके चलते अब उससे शादी नहीं कर रहा है। पीड़ित लड़की ने इसकी शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की है जिस पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

