Noida News : नोएडा Golf City Plot-11 Sector 75 AOA की गुंडागर्दी सामने आई है। AOA के पदाधिकारियों ने अपने गुंडों के साथ एक पत्रकार को काफ़ी मारा। AOA के पदाधिकारियों और उनके गुंडों का पत्रकार के साथ मारपीट की घटना CCTV फुटेज में क़ैद है। गोल्फ सिटी प्लॉट 11, नोएडा में पत्रकार शैलेश यादव रहते हैं। रविवार शाम को AOA पदाधिकारी नितिन श्रीवास्तव ने उनके साथ गलियाँ देते हुए मारपीट की जैसे तैसे पीड़ित जान बचाकर भागा तो AOA पदाधिकारियों ने सोसाइटी का मेन गेट अपने गुंडों के साथ घेर लिए।
पत्रकार के साथ मारपीट का मामला आया सामने
जब पत्रकार शैलेश यादव जान बचाकर भागे और पुलिस स्टेशन में शिकायत के लिए स्कूटी से निकले तो सोसाइटी के गेट पर उन्हें घेर लिया गया। AOA का गुंडा नवीन कुमार ने स्कूटी चला रहे शैलेश यादव को मुंह पर घूंसा मारकर गिरा दिया। जिससे उन्हें काफ़ी चोट आयी है। बाक़ी के AOA के पदाधिकारी नितिन श्रीवास्तव और देव चंद्र, रागिनी गुप्ता गुंडों को उकसा रहे थे और अपने मोबाइल से इस पत्रकार के पीटने का वीडियो बना रहे थे।
ये भी पढ़ें : Noida News : क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए नोएडा पुलिस अलर्ट
ग़ौरतलब है कि सोसाइटी के मेन गेट पर पत्रकार का कूरियर भेजने से लगातार रोका जा रहा था। जिसके चलते 18 दिसंबर को 112 पर कॉल पर PCR बुलाई गई थी। जिसके बाद AOA के इस अवैध फ़रमान पर पुलिस ने उन्हें warning दी की कोई भी essential commodity को रोकना अपराध है। AOA की इस मनमानी के ख़िलाफ़ 18 दिसम्बर को सेक्टर 113 थाने में शिकायत दर्ज की थी उसी से ये पत्रकार से रंजिश मानने लगे थे।
पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी
आज नितिन श्रीवास्तव ने सोसाइटी के अंदर शैलेश यादव पर हमला कर दिया। लात घूँसे से पिटाई कर दी। किसी तरह नितिन से जब जान छुड़ाकर वो भागे तो नितिन ने अपने गुंडों को और AOA के बाक़ी पदाधिकारियों को फ़ोन करके सबको मेन गेट पर बुला लिया। जब इस हमले की शिकायत करने के लिए स्कूटी से वो थाने के लिये निकले तो वहाँ पहले से मौजूद नवीन कुमार ने पत्रकार को घूंसा मारकर स्कूटी से गिरा दिया। इस पूरे मामले की शिकायत सेक्टर 113 थाने में दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

