Noida: नोएडा में पुलिस अधिकारी लाख दावा करे कि शहर की कानून व्यवस्था दुरुस्त है, लेकिन न पुलिस का खौफ न कानून का डर. यही कारण है कि सड़कों पर मारपीट की घटना आम बात हो चुकी है. सोशल मीडिया पर नोएडा का दो वीडियो वायरल हो रहा है.जिसमें लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं.
पहले वीडियो नोएडा के थाना 39 क्षेत्र में स्थित सेक्टर 45 से बिजली घर के पास का है, जिसमें शराब पीकर आपस में बहस हो जाने पर गाली देने पर दो लोग भीड़ जाते हैं, पहले गुत्थम गुत्था होते हैं फिर एक व्यक्ति दूसरे को जमीन पर गिरा कर बुरी घूंसों और लात मारता है वहां पर कुछ लोग भी हैं, लेकिन कोई बचाव के लिए नहीं आता है.
ये भी पढ़ें..
दूसरा वीडियो थाना 113 क्षेत्र के सोरखा पुलिस चौकी के पास का है जिसमें दो ऑटो वाले के बीच सवारी को बैठने को लेकर गाली गलौज होती फिर एक दूसरे भीड जाते है और आपस में मारपीट करने लगते है.

