नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी का 79 वां जन्मदिवस कांशीराम आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 45 नोएडा में ज़रूरतमंदों को भोजन,फल व जूस बाटकर बडे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेसियों ने इनके जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि
सन 80 के दौर में जब दुनिया अपने तौर-तरीके तेजी से बदल रही थी, उस समय भारत की सत्ता राजीव गांधी ने संभाली सरकार में आते वक्त गांधी के हृदय में मां को खोने का अपार दुख था परंतु इसका असर उनकी कार्य-शैली पर तनिक भी नहीं पडा। इसका जीवंत प्रमाण उनके कार्यकाल की वो उपलब्धियां है जो उनके नेतृत्व में इस देश को हासिल हुई,इनका महत्वपूर्ण कार्य भारत देश के लिए यह है जैसे
पंचायती राज में राजीव जी ने गांवो को संवैधानिक दर्जा देने का बडा फैसला किया। नवोदय विद्यालयों की स्थापना भी 1986 में घोषित शिक्षा नीति के तहत हुई 30 जून 1986 को संपन्न यह मिजो समझौता देश की अखण्डता और अनेकता में एकता के सिद्धांत का स्वर्णिम अध्याय है| कांग्रेस नेता रोहित सप्रा ने कहा कि जुलाई 1985 में अकाली दल के तत्कालीन अध्यक्ष हरचंद सिंह लोंगोवाल और राजीव जी के बीच पंजाब समझौता हुआ। एएएसयू और एए जी एस पी के बीच 1979 में आंदोलन के निवारण हेतु असम समझौता हुआ | दलितों पर अत्याचारो का निवारण अधिनियम 11 सितम्बर 1989 राजीव जी के द्वारा पारित किया गया, इस अधिनियम के पारित होने से देश में दलितो का उत्पीडन,आर्थिक और मानसिक शोषण बंद हुआ|
पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी ने कहा कि नशे में डूबते युवाओं को बचाने हेतु राजीव जी ने महत्वपूर्ण एक्ट बनाया जो आज नशे के कारोबारियो के लिए काल साबित हो रहा है| उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा ने कहा कि एक पार्टी छोडकर दूसरी पार्टी मे धोखा देकर जाने वालो के विरुद्ध कानून बना। 1988 में बेनामी सम्पत्ति वालो पर भी नकेल कसी गई। 1985-86 में इन्दिरा आवास योजना शुरु हुई ,इसमें गरीबों को मुफ्त में मकान बनाकर दिए गए|पीसीसी सदस्य सोनू खारी ने कहा सन 1986 में सेशेल्स में राष्ट्रपति फ्रांस-अल्बर्ट रेने की सरकार के खिलाफ धमकी भरे तख्तापलट में मदद करने के लिए भारतीय नौ-सेना द्वारा ‘ऑपरेशन-फ्लोवर्स आर ब्लूमिंगकिया गया । हमारे देश में संचार क्रांति के जनक भी राजीव जी ही माने जाते हैं इन्होने एम टी एन एल, और बीएसएनएल का नेट्वर्क देशहित में खडा किया।महासचिव जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारत में कम्प्यूटर के जनक राजीव जी ही माने जाते है उनका मानना था कि देश की युवा पीढी को आगे बढाना है और इसके लिए कम्प्यूटर की शिक्षा जरुरी है।
सचिव शाहिद सिद्दीक़ी ने कहा कि युगपुरुष राजीव के कार्यकाल की ये ढेर सारी उपलब्धियां उनके राजनैतिक जीवन की झांकी मात्र हैं । जो उनकी द्रष्टि और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की गहरी अकांक्षा का प्रतीक है। काल की क्रूर गति ने भले ही राजीव जी को भले ही हमसे दूर कर दिया हो किंतु वे हमारे सभी के बीच हमेशा रहेंगे ।

