दिल्ली में तैनात Indian Revenue Service के अधिकारी को बीते दिन Noida पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी पर पुलिस ने उसके पार्टनर की हत्या मामले में गिरफ्तार किया हैं।
क्या है पूरा मामला
घटना Noida के सेक्टर 39 के लोटस बुलवर्ड सोसाइटी का है जहां भेल (BHEL) की डिप्टी मैनेजर का शव शनिवार को फंदे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद पूरे सोसाइटी में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी मैनेजर एचआर और आईआरएस पिछले तीन साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों के रिश्ते को लेकर डिप्टी मैनेजर के पिता ने बाताया की शिल्पा और सौरभ दोनों एक दूसरे को पिछले 3 सालों से जानते थे।
सौरभ पर शिल्पा के हत्या का आरोप
डिप्टी मैनेजर के पिता ओपी गौतम ने बाताया कि सौरभ ने शिल्पा को शादी का झांसा दे कर भरोसे में ले रखा था। सौरभ शिल्पा के साथ अक्सर मारपीट और गंदी हरकतें करता था। इसके बाद शनिवार को शिल्पा के दोस्त ने बताया कि शिल्पा सौरभ के फ्लैट मृत पड़ी है। जिसके बाद पिता ने सौरभ के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत की।
शिल्पा, सौरभ से शादी करना चाह रही थी
पुलिस आरोप के आधार पर केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके अलावा पुलिस ने शिल्पा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं इस मामले में स्थानीय लोगों ने बाताया कि शिल्पा की पहले शादी हो चुकी थी और 2021 में उसने अपने पति से तलाक भी मिल चूका है। जिसके बाद एक डेटिंग एप पर शिल्पा गौतम BHEL की डिप्टी मैनेजर और सौरभ मीणा IRS अधिकारी से मुलाकात हुई और शिल्पा, सौरभ से शादी करना चाह रही थी। शनिवार को शिल्पा इसी सिलसिले में बात करने के मकसद से सौरभ के फ्लैट पर गई थी।
मामले कि जांच कर रही Noida पुलिस
पुलिस के अनुसार सौरभ ने पुलिस को बताया है कि शिल्पा दूसरे कमरे में चली गई और वह दूसरे कमरे में मौजूद था। लेकिन कुछ देर बाहर नहीं निकलें पर सौरभ ने सिक्योरिटी को फोन किया। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

