नोएडा की आबादी लगातार बढ़ रही है। यहां बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के लिए नई तकनिकी अध्यन जरुरी है। इसके लिए नेशनल काउंसिल फॉर ट्रेनिंग एंड सोशल रिसर्च के जरिए प्राधिकरण के विभिन्न विभागों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग दो दिन चलेगी। इस सेशन में सिविल, विद्युत यांत्रिकी, जल, उद्यान, एनटीसी, जन स्वास्थ्य विभागों में तैनात जनरल मैनेजर , डीजीएम , सीनियर मैनेजर, मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर समेत कुल 120 अभियंताओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसका शुभारंभ नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने किया।
ये सेशन नोएडा के सेक्टर-91 स्थित पंचयील बालक इंटरकॉलेज में चल रहा है। दो दिन तक चलने वाले इस सेशन का मुख्य उददेश्य नोएडा क्षेत्र के निवासियों को उच्च गुणवत्ता की समयानुसार बेहतर अवस्थापना सुविधाएं दिया जाना और विकास को गुणवत्तापरक गति से आगे बढ़ाना है। साथ ही अधिकारियों के कौशल, ज्ञान और क्षमताओं को बढ़ाना है। जिससे वे अपने कर्तव्यों को अधिक प्रभावी ढंग से और कुशलता से करने में सक्षम हो सकें।
पहले दिन इन बिंदुओं पर हुई ट्रेनिंग
शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए ड्रेनेज सिस्टम की प्लानिंग कंस्ट्रक्शन।
मेजरमेंट बुक क्या है। उसमें लिखना, उसका प्रयोग , उसका फारमेट समेत कई अन्य कार्य ।
पानी सप्लाई का बेसिक ज्ञान
क्वालिटी मैनेजमेंट
विकास कार्य को टाइम लाइन में पूरा करना
नोएडा में चिल्ला एलिवेटड, भंगेल एलिवेटड, गंगा जलपरियोजना समेत कई ऐसे कार्य है जिनको अब तक पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन तकनीकी कमी के कारण ये पूरे नहीं हो सके। इनके नहीं बनने से साइडफेक्ट भी सामने आने लगे है। जैसे जाम, अव्यवस्था, सेक्टरों में गंगाजल सप्लाई आदि। ऐसे में विकास कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाए जाने, परियोजनाओं को टाइमलाइन के अंदर पूरा करने, उच्च गुणवत्ता की सड़कों के निर्माण, अनुरक्षण, प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम, जलापूर्ति व्यवस्था आदि कार्यों का समुचित नियोजन व गुणवत्ता प्रबंधन को सिखाया जा रहा है।

