Noida: नोएडा प्राधिकरण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जिसमें प्राधिकरण के बोर्ड की बैठक जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। इस बैठक में कुल 24 प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है, जिनमें मुख्य रूप से सिविल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान कई परियोजनाओं के बजट को मंजूरी मिलने की संभावना है।
तीनों प्राधिकरण के सीईओ की मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण बैठक में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी और यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद हैं। इस बैठक में शहर के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और सिविल सुविधाओं को बढ़ाने के संबंध में अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें..
Noida: हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी हुआ रिहा
किसानों के मुद्दों पर अहम चर्चा
सूत्रों के अनुसार, इस बोर्ड बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जा रही है। किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांगों में 10% भूमि आबंटन और अन्य समस्याओं का समाधान शामिल है। बैठक में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है और कई सवाल-जवाब भी किए जा रहे हैं।

