Noida: नोएडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की सेक्टर 37 पुलिस चौकी के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में एक दूसरे पर लाठी-डंडों से जमकर हमला बोला। घटना में कई लोगों को गंभीर चोट है। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 37 पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को ठेली लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबा सुनकर चौकी से पुलिसकर्मी निकलकर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया कि मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोट आई है। एक युवक कर सिर फूट गया है और एक की टांग टूट गई है। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़ें..
Noida: नोएडा वासियों के लिए गुड न्यूज़! खुल गया एलिवेटेड रोड, जाम के झाम से मिलेगी निज़ात..
पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि ठेली लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद/मारपीट की गई थी, दोनों पक्ष थाना सेक्टर-39 पर मौजूद हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

