Noida: 15 मई 2024 की रात बेहद अंधेरी थी. हालाँकि, अगर इतना अंधेरा न होता तो नोएडा के दादरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र भाटी के बेटे की हत्या हो सकती थी। उसे मारने के लिए तीन गोलियां चलाई गईं, लेकिन निशाना चूक गया, जिससे गोली उसके पैर में जा लगी। यह जानकारी दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से एक पिस्तौल और कार बरामद की है.
क्या है पूरी कहानी?
पूछताछ के दौरान आरोपी विकास भाटी ने खुलासा किया कि अविनाश भाटी पर उस पर 13 लाख रुपये बकाया थे, जिसे वह बार-बार कहने के बावजूद नहीं चुका रहा था। 15 मई को विकास भाटी ने अपने करीबी अरुण को फोन किया और फिर अविनाश भाटी को बुलाया. अविनाश को कार में बैठाने के बाद उन्होंने पहले उसे बीयर पिलाई। इसके बाद वे उसे रजतपुर रजवाहे के पास ले गए और उसे डराने के लिए कार के अंदर गोली चला दी, जो कार की खिड़की पर लगी।
ये भी पढ़ें..
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की ‘ला रेजिडेंशिया’ सोसायटी में आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा युवक, हलक में अटकी सांसें..
आरोपी हत्या करना चाहते थे
विकास भाटी ने पूछताछ में आगे बताया कि गोली चलने के बाद अविनाश गाली-गलौज करने लगा, लेकिन आरोपी शांत रहे और कार को सुनसान इलाके में ले गए. वहां उसने कार रोकी और टॉयलेट के बहाने बाहर निकला और अविनाश को हाथ धोने के बहाने बाहर निकलने को कहा. तभी विकास भाटी ने उसे जान से मारने की नियत से तीन फायर किए, लेकिन अंधेरा होने के कारण गोली अविनाश के पैर में लगी. गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

