नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आई 10 कार में अचानक आग लगने से कार जल कर खाक हो गई। (Car Fire) कार के बोनट से धुआं निकलता देख चालक ने गाड़ी को साइड में लगा दिया और कार से कूद कर उतर गया जिससे उसकी जान बच गई कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार जलकर राख हो गई। दस दिनों में वाहनों में आग लगने से नोएडा की सड़को पर दो बस दो कार और एक स्कूटर जल कर खाक हो चुके है
आग की चपेट से खाक हुई आई-10 कार चालक ने समय रहते बचाई कूदकर अपनी जान
आग के लपटों में घिरी आई-10 कार दिल्ली निवासी शाहनवाज की है शाहनवाज ने बताया कि वो दिल्ली से दनकौर जा रहा था, जैसे ही वह नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 145 के पास पहुँचे तो कार के बोनट से धुआं निकले लगा जिसे देख उसने अपनी कार को तेजी से साइड लगाया और कूद कर कार उससे उतर गया जिससे उसकी जान बच गई कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया (Car Fire) आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई लेकिन आग इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही देर में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया फायर ब्रिगेड की गाड़ी के मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
बीते दस दिनों में सड़को पर कई वाहन आग लगने से हुए खाक
बीते दस दिनों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे सड़कों पर वाहनों में आग लगने के लगातार हादसे हो रहे हैं जिससे लोगों के अंदर भय और दहशत है और पुलिस के लिए भी ये हादसे परेशानी का सबब बने हुए है। 15 नवम्बर सेक्टर-96 के पास यात्रियों लेकर जा रही में डबल डेकर बस आग लगने जल कर खाक हो गई थी, इसी दिन यमुना एक्सप्रेस के जीरो पर आग लगने से दूसरी डबल डेकर बस जल कर खाक हो गई 21 नवम्बर को सेक्टर-71 के पास ऑल्टो की ए.सी. में शॉर्ट सर्किट आग लगने जल गई जबकि इसी दिन सेक्टर 121 पर एफएनजी रोड पर जूपिटर स्कूटर आग से जल कर खाक हो गया था गनीमत यह है इन हादसो में कोई हताहत नहीं हुआ है।

