रिपोर्ट : निशांत शर्मा
अपराध नियंत्रण न करने में फेल थाना प्रभारियों पर गिरी सकती हैं ‘क्राइम मीटिंग’ के बाद गाज
नोएडा के गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में बुधवार यानी आज 9 बजे सीपी लक्ष्मी सिंह ने क्राइम मीटिंग का आयोजन किया है। क्राइम मीटिंग में जनपद के सभी थाना प्रभारियों समेत एसीपी, एडिशनल डीसीपी, डीसीपी और समस्त सभी जॉइंट सीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। क्राइम मीटिंग से पहले सभी थाना प्रभारी तैयारियों में जुट गए हैं।
थाना प्रभारियों में डर के साथ मची हुई है खलबली
बीते दिनों गौतम बुध नगर के तीनों जोनों में तेजी से घटनाए सामने आई हैं जिसको देखते हुऐ सीपी लक्ष्मी सिंह अधिकारियों को सख्त निर्देश देती हुई नजर आई। पूर्व में कई लापरवाह आधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई के कर चुकी हैं जिसके चलते नोएडा कमिश्नरेट पुलिस विभाग में डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे में क्राइम मीटिंग से पहले कुछ थाना प्रभारी गुड वर्क लिस्ट बनाने में जुट गए है। खैर क्राइम मीटिंग के बाद क्या कुछ देखने को मिलता है यह सबसे बड़ी बात है।

