गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में चिन्हित कुख्यात अपराधियों के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। (Noida Strict Action on criminals) इस कड़ी में शनिवार को पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतमबुद्धनगर द्वारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के अंतर्गत शासन द्वारा घोषित कुख्यात माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य बृजानन्द निवासी ग्राम तिगांव, थाना फरीदाबाद, जिला हरियाणा में संपत्ति कुर्क की गई। जो गैंग संख्या-298 का सक्रिय सदस्य भी है और जिस पर हत्या के प्रयास व गैंगस्टर आदि के अभियोग दर्ज है।
कुख्यात अपराधियों पर सीपी लक्ष्मी सिंह की लगातार चल रही कार्रवाई
अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही (Noida Strict Action on criminals)करते गैंगस्टर अधिनियम चालानी थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर जिसकी विवेचना थाना जारचा से सम्पादित की जा रही है, अचल संपत्ति के अंतर्गत मौजा गांव, तिगांव तहसील, जिला फरीदाबाद स्थित 07 कनाल 12 मरले जमीन जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ 78 लाख 44 हजार 813 रूपये है, को मुकदमा उपरोक्त मे अधिग्रहण किया गया है।
सम्पत्ति का विवरण
मौजा गांव तिगांव तहसील व जिला फरीदाबाद स्थित 07 कनाल 12 मरले जमीन (कुल अनुमानित कीमत 8 करोड़ 44 लाख 44 हजार 813 रूपये) अपराधियों / माफियाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध आगे की इसी प्रकार की कड़ी कार्यवाही (Noida Strict Action on criminals)निरंतर स्तर पर जारी रहेगी।

