उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब (illicit liquor) की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में 22 नवंबर को जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में देर रात्रि में जनपद गौतम बुध नगर की आबकारी टीम एंव थाना सेक्टर 135 एक्सप्रेसवे की संयुक्त टीम द्वारा सेक्टर 135 स्थित यमुना पुश्ते के पास कांतम फार्म हाउस में आयोजित एक समारोह में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से हरियाणा की शराब पिलाते हुए इवेंट मैनेजर राहुल कसाना पुत्र विजय कसाना निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी भोपुरा गाजियाबाद एवं सूरज सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी राजेंद्र नगर साहिबाबाद गाजियाबाद तथा बार काउंटर पर शराब सर्व करने वाले बकुल अग्रवाल पुत्र राजीव निवासी रामनगर शाहदरा दिल्ली व राहुल कुमार पुत्र कृष्ण पाल निवासी सागरपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से प्राप्त हुए शराब के या ब्रांड
गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से मौके पर बकार्डी रम ब्रांड धारिता 750 ml की 10 बोतल , जिम बिम स्कॉच धारिता 750 ml की 11 बोतल , टीचर्स हाइलैंड धारिता 750 ml की 10 बोतल , ब्लेंडर्स प्राइड धारिता 750 ml की 12 बोतल , ओल्ड मोंक रम धारिता 750 ml की 11 बोतल , लोन वुल्फ बियर धारिता 650 ml की 11 बोतल , बकार्डी बियर धारिता 275 ml की 7 बोतल सभी हरियाणा में बिक्री हेतु अनुमन्य अवैध विदेशी मदिरा की कुल 54 बोतल भरी हुई व 4 बोतल खाली एवं बियर की 18 बोतल भरी एवं 8 बोतल खाली) (illicit liquor) बरामद हुई।
पकड़े गए इवेंट मैनेजर ने बताया सच
पकड़े गए इवेंट मैनेजर से जब इस विषय में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कांतम फार्म हाउस की स्वामिनी द्वारा यह आयोजन किया गया था। (illicit liquor) मौके पर पकड़े गए चारों अभियुक्तों एवं कांतम फार्म हाउस की स्वामिनी के विरुद्ध थाना सेक्टर 135 एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर में आबकारी अधिनियम एवं आई.पी. सी. की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत एफ.आई.आर . पंजीकृत कराते हुए गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

