नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला Hospital के बेसमेंट में बुधवार करीब चार बजे सर्वर रूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके कारण सर्वर रूम में रखी बैटरी जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और फिर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
Hospital के सर्वर रूम में आग लगने से मचा हड़कंप
घटना की मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के बेसमेंट से तड़के सुबह करीब चार बजे धुआं निकलता देख अस्पताल के गार्डों ने इसकी सूचना डाक्टरों को दी।फिर जब नीचे बेसमेंट में जाकर देखा तो सर्वर रूम में आग लगी थी। आनन फानन में घटना की जानकारी डायल-112 के अलावा 102 पर दी गई है। और आइसीयू, एवं इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे तल पर शिफ्ट कर दिया गया।
Hospital के मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती की गई
घटना की सूचना पर अस्पताल की CMS डा. रेनू अग्रवाल मौके पर पहुंची। इसके बाद फिर जानकारी मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा, सीडीओ और डीएम को घटना की जानकारी दी गई। हादसे के वक्त घटना स्थल पर किसी भी मरीज की मौजूदगी नहीं थी। इसके बाद भी घटना को बड़े हादसे से बचाने के लिए आइसीयू, एवं इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे तल पर शिफ्ट कर दिया गया।
25 दिन पहले चेंज की गई बैटरी में लगी आग
Hospital के बेसमेंट में लगी आग के कारण मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। घटना में किसी तरह की कोई जनहानी की हुई। वहीं मौके मौके दमकल की 8 गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है जिससे यूपीएस के बैटरी में आग लगी थी। मिली जानकारी के अनुसार 25 दिन पहले ही बैटरी चेंज की गई थी।

