एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुसीबतें अभी खत्म नहीं हुई है। मंगलवार की देर रात यूट्यूबर से 3 घंटे नोएडा के सेक्टर 20 में पूछताछ हुई आरोपी राहुल और एल्विश यादव के बीच के कनेक्शन को लेकर पुलिस ने तमाम सवाल पूछे। इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारी ने एल्विश से पूछताछ की।
Elvish और अन्य पांच आरोपियों को आमने-सामने बैठकार पुलिस करेगी पूछताछ
पुलिस अब एल्विश (Elvish Yadav) और मामले से जुड़े अन्य पांचों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पुलिस पूछताछ करेगी। आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए पुलिस ने न्यायालय में अर्जी लगाई थी। सुनवाई पूरी हो चुकी है। सवालों की सूची तैयार है। सहमति मिलते ही एल्विश और अन्य पांच आरोपियों को आमने-सामने बैठाया जाएगा। एल्विश से पुलिस ने रेव पार्टी,जहर की सप्लाई और राहुल से संबंधों पर ज्यादा सवाल पूछे। हालांकि एल्विश ने जवाब में क्या बताया इसके बारे में अभी नोएडा पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है।
Elvish Yadav से पूछे गए ये सवाल
आपका राहुल से कैसे संपर्क हुआ, उससे पहली बार कहां मिले।
क्या राहुल को कॉल सिर्फ सांप और वेनम के लिए करते थे।
नोएडा में रेव पार्टी हुई थी या नहीं, इसमें आपकी क्या भूमिका थी।
रेव पार्टी में शामिल होने वाली विदेशी लड़कियां कहां से आती थीं।
दिल्ली, राजस्थान के फार्म हाउसों में हुई रेव पार्टी में क्या आप शामिल थे।
रेव पार्टी में कौन-कौन लोग आए।
वीडियो में सांप के साथ दिख रहे अन्य लोग कौन हैं।
क्या ये सभी नशे के लिए जहरीले वेनम का इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें : नीतीश कुमार ने विधानसभा में दिया बेहद ही अपमानजनक बयान, मच गया बवाल
पांच आरोपियों की कस्टडी रिमांड पर आज फैसला
एल्विश यादव (Elvish Yadav) प्रकरण में जेल भेजे गए पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड को लेकर मंगलवार को सूरजपुर के फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत बुधवार को रिमांड को लेकर फैसला सुनाएगी। अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी ने बताया कि नोएडा पुलिस ने आरोपियों की 14 दिन की रिमांड मांगी है। सवालों की सूची तैयार कर ली गई है। रिमांड के दौरान आरोपियों को उन स्थानों पर भी लेकर जाया जाएगा, जिसका जिक्र एफआईआर और ऑडियो में है।
एल्विश से फिर होगी पूछताछ
आज यानि बुधवार को भी एल्विश से पूछताछ हो सकती है। (Elvish Yadav) बता दें कि नोएडा में रेव पार्टी और विदेशी लड़कियों को बुलाकर जहरीले सांपो के जहर का इस्तेमाल करने के आरोप में पांच नामजद आरोपियों को तो जेल भेजा जा चुका है एल्विश छठा आरोपी है। जानकारी सामने आई है कि नौ सांपो में से पांच कोबरा सांपो की विष ग्रंथि निकाली गई थी वन विभाग ने डिप्टी सीवीओ के पैनल के किए गए मेडिकल परीक्षण के बाद ये बड़ा खुलासा किया। मेडिकल रिपोर्ट से ये भी सामने आया कि बाकी के बरामद किए चार सांप विषैले नहीं थे। कोबरा शेड्यूल-एक श्रेणी का वन्य जीव है और विष ग्रंथि निकालना क्रूरता की श्रेणी में आता है। इस अपराध में दोष सिद्ध होने पर दोषी को सात साल तक की सजा हो सकती है।
Systumm Clothing नाम से शुरू किया एल्विश ने बिजनेस, नया एल्बम गाना भी हुआ रिलीज
फिलहाल वन विभाग ने न्यायालय से अनुमति लेकर सभी सांपो को जंगल में छोड़ दिया है। मंगलवार को ही पुलिस ने नोटिस भेजकर एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया देर रात एल्विश से नोएडा में पूछताछ हुई। तमाम आरोपो के बाद एल्विश (Elvish Yadav) अपने काम को रोक नहीं रहे हैं। Systumm Clothing नाम से एल्विश ने नया ब्रांड शुरू कर दिया है उसके बाद एक नया एल्बम गाना “काम महरा हाथी का कुत्तो का भोके जाने का” का रिलीज हुआ है।

