एल्विश यादव (Elvish Yadav) केस रेव पार्टियों में नशे के लिए सांप का जहर इस्तेमाल करने के आरोप में रिमांड पर राहुल से पूछताछ कर नोएडा पुलिस ने फरीदाबाद के एक गांव से दो कोबरा सांप किए बरामद। रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों का जहर इस्तेमाल होने के मामले में 24 घंटे का राहुल का रिमांड शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे पूरी हो गई। रिमांड के बाद नोएडा पुलिस ने राहुल को जेल भेज दिया। इन 24 घंटे में नोएडा पुलिस आरोपी को अपने साथ हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एक गांव लेकर गई थी वहां से पुलिस ने दो कोबरा सांप बरामद किए। यह सांप रेव पार्टी में ले जाने के लिए तस्करी करके यहां ले गए थे।
राहुल यादव को भेजा गया जेल
जानकारी के मुताबिक गांव में राहुल यादव का वेयरहाउस था बदरपुर से सांप लाकर वह यहां रखता था बताया जा रहा है कि इस गांव से सिंगर फाजिलपुरिया का भी नाता है। हालांकि नोएडा पुलिस इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है रिमांड अवधि पूरी होने के बाद राहुल को कड़ी सुरक्षा में लुक्सर जेल भेज दिया गया दावा है कि पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि कुछ सांप बदरपुर के गांव में नहीं मिलते तो उन्हें राजस्थान झारखंड और अन्य राज्यों से लाकर सीधे इस गांव में रखते थे।
राहुल यादव ने नोएडा पुलिस के सामने कहीं ये बातें
राहुल ने बताया था कि उसने अधिकतर पार्टी फाजिलपुर के गांव में ही की फरीदाबाद स्थित गांव में सांप रखने से ट्रांसपोर्टेशन के दौरान पुलिस और वन विभाग का खतरा नहीं होता है। रिकवर किए गए दोनों सांप वन विभाग को सौंप दिए गए हैं। इनका मेडिकल करा कर जंगल में छोड़ा जाएगा। सांपों का जहर राहुल के गिरोह के लोग निकालते थे वहीं रिमांड पर लिए गए राहुल का पुलिस एल्विश यादव (Elvish Yadav) से आमना सामना नहीं कर पाई है।
एल्विश और राहुल का कराया जा सकता है आमना सामना
पुलिस अधिकारियों ने पूर्व में दावा किया था कि राहुल को रिमांड पर लेकर एल्विश (Elvish Yadav) से उसका आमना सामना कराया जाएगा चर्चा है कि अभी तक की जांच के दौरान एलविश के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है पुलिस तकनीकी सबूत और सर्विलांस के आधार पर एल्विस और फाजिलपुरिया की संलिप्त के बारे में सबूत जुटाना का प्रयास कर रही है। राहुल की निशान देही पर पुलिस को जो डायरी बरामद की है उसमें कई नाम व पते कोड भाषा में है पुलिस इस रिकॉर्ड कर रही है मोबाइल की कॉल डिटेल में भी एल्विस का सपेरे से सीधा संपर्क सामने नहीं आ रहा है।

